आज से करीब ९ वर्षों पूर्व मैं अपने इस जीवन के गुरु के संपर्क में आया था
| संपर्क में आने की घटना भी इस तरह घटी कि मैं कार्यालय से घर लौट रहा
था, रास्ते में मेरे एक मित्र का ऑफिस पड़ता था | मैंने सोचा कि अगर वह घर
चलना चाहे तो उन्हें भी लेता चलूँ | हम दोनों के घर पास-पास ही थे | यह
घटना संभवत: अक्टूबर,२००३ की है | मुझे प्रयाग आये तीन महीने हो चुके थे |
मैं मित्र के ऑफिस पहुंचा तो मित्र खाली थे, मैंने उनसे घर चलने के लिए
पूंछा तो वे बोले कि बैठो और इनसे मिलो यह है श्री लक्ष्मीनारायण जी, यह
भागवत बहुत अच्छी कहते हैं | मैंने कहा कि ऑफिस तो खाली है कुछ अपने मित्र
से सुनवाइये | लक्ष्मीनारायण जी ने पूंछा कि क्या सुनेंगे ? मैंने कहा कि"
गोपीगीत " सुनाइये तो उन्होंने कुछ श्लोक सुनाये, बहुत ही अच्छा लगा |
मैंने उनसे कहा कि अब आगे कब शुभ अवसर प्राप्त होगा ? तो उन्होंने कहा कि
वे जब भी प्रयाग आते हैं तो सुबह संगम स्नान के बाद ब्रह्मचर्य आश्रम में
स्वामी जी के पास जरुर बैठते हैं वहां पंडित रामकृष्ण शास्त्री भी आते है
जो कि आज के समय के मूर्धन्य विद्वानों में है | स्वामी जी के सानिध्य में
सत्संग हो जाता है | अत: यदि मैं सत्संग का एवं एक अच्छे महात्मा के दर्शन
का लाभ उठाना चाहता हूँ तो कल सुबह वही आ जाऊं |
Friday, 18 May 2012
मेरे गुरु की अतीन्द्रिय शक्तियां
Sunday, 13 May 2012
मदर्स डे पर ।
माँ,
जो स्वयं
सो कर
गीले में
सुलाती है
बच्चों को
सूखे में ।
माँ,
जो बच्चों को
चिपकाकर
सोती है
छाती से
और
कुनकुनाते ही बच्चों के
जाती है जग ।
माँ,
जो बच्चों को
कभी नहीं सुलाती
पीठ की तरफ
क्योंकि
उसे याद है
भगवान शंकर का वह आदेश
जिसमें उन्होंने कहा था अपने गणों से
बच्चों की तरफ
काटकर उसकी गरदन
जोड़ दो उसे
गणेश के धड के साथ ।
माँ,
जिसे हमेशा यह चिंता रहती है
कि लापरवाह है उसका बच्चा
खाने-पीने के प्रति
जिसके कारण वह होता जा रहा है
दुबला ।
माँ,
जो स्वयं
सो कर
गीले में
सुलाती है
बच्चों को
सूखे में ।
माँ,
जो बच्चों को
चिपकाकर
सोती है
छाती से
और
कुनकुनाते ही बच्चों के
जाती है जग ।
माँ,
जो बच्चों को
कभी नहीं सुलाती
पीठ की तरफ
क्योंकि
उसे याद है
भगवान शंकर का वह आदेश
जिसमें उन्होंने कहा था अपने गणों से
कि जो माँ
पीठ करके सोयी हो बच्चों की तरफ
काटकर उसकी गरदन
जोड़ दो उसे
गणेश के धड के साथ ।
माँ,
जिसे हमेशा यह चिंता रहती है
कि लापरवाह है उसका बच्चा
खाने-पीने के प्रति
जिसके कारण वह होता जा रहा है
दुबला ।
माँ,
जो बच्चे से दूर होने पर
करती रहती है
आत्मालाप
सुबह से शाम तक
पता नहीं
बहू ने नाश्ता बनाया होगा या नहीं ?
कहीं बगैर नाश्ते के वह ऑफिस न चला गया हो ?
पता नहीं लंच पर घर आया हो या काम में उलझा हो ?
शाम तक फोन न आने पर
उसका आत्मालाप हो उठता है
मुखर
"जब उसको हमारी चिंता नहीं है
तो मैं ही क्यों करूँ ?"
इतना कहकर
टीवी खोलकर
या कोई धार्मिक पुस्तक लेकर
जाती है बैठ
पर कान
फोन की घंटी पर ही लगे रहते हैं ।
माँ,
करती रहती है
आत्मालाप
सुबह से शाम तक
पता नहीं
बहू ने नाश्ता बनाया होगा या नहीं ?
कहीं बगैर नाश्ते के वह ऑफिस न चला गया हो ?
पता नहीं लंच पर घर आया हो या काम में उलझा हो ?
शाम तक फोन न आने पर
उसका आत्मालाप हो उठता है
मुखर
"जब उसको हमारी चिंता नहीं है
तो मैं ही क्यों करूँ ?"
इतना कहकर
टीवी खोलकर
या कोई धार्मिक पुस्तक लेकर
जाती है बैठ
पर कान
फोन की घंटी पर ही लगे रहते हैं ।
माँ,
जो कछुए की तरह
अहर्निश चिन्तन करती है
अपने बच्चों का ।
माँ,
जो
महीने में १० दिन व्रत करती है
बच्चों के लिए ।
माँ,
जो
तीर्थ यात्राओं में
तीर्थों से मांगती है
केवल और केवल
बच्चों का कल्याण ।
माँ,
जो
बच्चों पर जरा सा भी संकट आने पर
तुरंत जाती है पहुँच
शरण में
माँ संकटा देवी के ।
माँ,
जिसे
अपनी बहू नासमझ
और लड़का समझदार लगता है ।
माँ,
जिसे
अपनी लड़की समझदार
और दामाद नासमझ लगता है ।
माँ,
जिसके लिए
हमने एक दिन निश्चित कर दिया है ।
माँ,
उस दिन का इंतजार करती है
बेसब्री से
कब सुबह हो ?
कब बच्चों के मुख से " हैप्पी मदर्स डे"
सुनने को मिले और वह धन्य हो जाये ।
कितने आधुनिक हो गए हैं हम
भूल गए हैं हम
अपनी सारी परम्पराएँ ।
भूल गए है
अपने सांस्कृतिक मूल्य ।
हम,
उस संस्कृति के वाहक हैं
जहाँ
सुबह उठकर
धरती माँ पर चरण रखने के पहिले
मांगी जाती है क्षमा माँ से
"समुद्र वसने देवि,पर्वत स्तन मंडले,
विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यम्, पाद स्पर्शम क्षमस्व मे "।
पृथ्वी माता से मांगने के बाद क्षमा
सबसे पहिले प्रणाम किया जाता था
जननी को ।
और उसके बाद नंबर आता था
पिता और गुरु का
"प्रातकाल उठके रघुनाथा,मातु,पिता,गुरु नावहिं माथा"।
हम,
वाहक है उस संस्कृति के
जहाँ माता का स्थान सर्वोपरि था ।
माँ,
जिसे पूरा अधिकार था
पिता के आदेश में संशोधन करने का
"जौं केवल पितु आयुष ताता, तौं जनि जाहु जानि बड़ि माता
जौं पितु-मातु कह्यो बन जाना, तौं कानन सत अवध समाना "
मुझे माफ़ करना
मेरे देशवासियों
मैं,
नहीं मना पाउंगा
तुम्हारे साथ "मदर्स डे"
क्योंकि
मेरी माँ
मेरी हर साँस में बसती है
जीवन की अंतिम साँस तक
ऋणी रहूँगा
मैं,
अपनी माँ का
कोई भी आभार प्रदर्शन
नहीं मुक्त कर सकता मुझे
अपनी जननी के ऋण से
शेष प्रभु कृपा |
अहर्निश चिन्तन करती है
अपने बच्चों का ।
माँ,
जो
महीने में १० दिन व्रत करती है
बच्चों के लिए ।
माँ,
जो
तीर्थ यात्राओं में
तीर्थों से मांगती है
केवल और केवल
बच्चों का कल्याण ।
माँ,
जो
बच्चों पर जरा सा भी संकट आने पर
तुरंत जाती है पहुँच
शरण में
माँ संकटा देवी के ।
माँ,
जिसे
अपनी बहू नासमझ
और लड़का समझदार लगता है ।
माँ,
जिसे
अपनी लड़की समझदार
और दामाद नासमझ लगता है ।
माँ,
जिसके लिए
हमने एक दिन निश्चित कर दिया है ।
माँ,
उस दिन का इंतजार करती है
बेसब्री से
कब सुबह हो ?
कब बच्चों के मुख से " हैप्पी मदर्स डे"
सुनने को मिले और वह धन्य हो जाये ।
कितने आधुनिक हो गए हैं हम
भूल गए हैं हम
अपनी सारी परम्पराएँ ।
भूल गए है
अपने सांस्कृतिक मूल्य ।
हम,
उस संस्कृति के वाहक हैं
जहाँ
सुबह उठकर
धरती माँ पर चरण रखने के पहिले
मांगी जाती है क्षमा माँ से
"समुद्र वसने देवि,पर्वत स्तन मंडले,
विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यम्, पाद स्पर्शम क्षमस्व मे "।
पृथ्वी माता से मांगने के बाद क्षमा
सबसे पहिले प्रणाम किया जाता था
जननी को ।
और उसके बाद नंबर आता था
पिता और गुरु का
"प्रातकाल उठके रघुनाथा,मातु,पिता,गुरु नावहिं माथा"।
हम,
वाहक है उस संस्कृति के
जहाँ माता का स्थान सर्वोपरि था ।
माँ,
जिसे पूरा अधिकार था
पिता के आदेश में संशोधन करने का
"जौं केवल पितु आयुष ताता, तौं जनि जाहु जानि बड़ि माता
जौं पितु-मातु कह्यो बन जाना, तौं कानन सत अवध समाना "
मुझे माफ़ करना
मेरे देशवासियों
मैं,
नहीं मना पाउंगा
तुम्हारे साथ "मदर्स डे"
क्योंकि
मेरी माँ
मेरी हर साँस में बसती है
जीवन की अंतिम साँस तक
ऋणी रहूँगा
मैं,
अपनी माँ का
कोई भी आभार प्रदर्शन
नहीं मुक्त कर सकता मुझे
अपनी जननी के ऋण से
Monday, 30 April 2012
नर्मदा का अप्रतिम सौंदर्य
आज बहुत दिनों बाद माँ नर्मदा की गोद में अठखेलियाँ करने का मौका मिला । प्रयाग छूटने के बाद माँ गंगा की गोद छूट गयी थी । आज इतने दिनों बाद माँ की गोद में मुहँ छिपाकर उसको गुदगुदाने का सुख स्वामी वियोगानंद जी की कृपा से प्राप्त हो सका । कई बार नर्मदा जिले के सरदार सरोवर के पास स्थित आनंद आश्रम में आने का तथा स्वामी जी के दर्शन तथा उनके सत्संग का लाभ मुझे प्राप्त हो चुका था । मैंने स्वामी जी से दो-चार दिन आश्रम में रहकर उनके श्री वचनों से लाभान्वित होने की इच्छा प्रगट की तो उन्होंने अपनी अनुमति प्रदान कर दी पर मैं जिन तिथियों में आना चाहता था, उन तिथियों में स्वामी जी उपलब्ध नहीं थे । मैं स्वामी जी की उपस्थिति में ही रहना चाहता था पर स्वामी जी ने कहा तुम एक बार यहाँ रहकर देखो तो माँ नर्मदा तुम्हे वह सब कुछ प्रदान करेंगी जो तुम मेरी उपस्थिति में पाना चाहते हो ।
मैं उनका आदेश मानकर तीन दिन पूर्व यहाँ आ गया था और यहाँ आकर लगा कि स्वामी जी ने ठीक ही कहा था । माँ नर्मदा ने मुझे जिस तरह मुझे दुलारा, उससे माँ गंगा से पिछले चार महीने से बिछड़ने के कारण जो जड़ता आ गयी थी, वह टूटी और जीवन में फिर से उत्साह का संचार हुआ ।
स्वामी कृपालानंद जी ने अपनी साधुता और अपनी प्रबंधकीय क्षमता से अभिभूत कर दिया । स्वामी कृपालानंद जी की कृपा से एक अन्य दार्शनिक सन्यासी स्वामी भारती जी से, उनकी दार्शनिक कविताओं के श्रवण का दुर्लभ संयोग प्राप्त हुआ । स्वामी भारती जी की एक बात ने बहुत प्रभावित किया वह यह कि उन्होंने सामने वाले को अपने विचारो से असहमत होने की पूरी स्वतंत्रता, ईमानदारी के साथ प्रदान की । स्वामी भारती जी की कविताओं की आश्रम में प्रमुख श्रोता आदरणीया माता जी का श्वेतवर्ण अभिजात्य एवं गरिमा नमन के लिये विवश कर देती है । तिवारी और बलबीर का सेवा भाव,आज के समय में कम देखने में आता है ।
आज प्रात: माँ नर्मदा से जी भरकर खेलने के बाद उनके अप्रतिम सौंदर्य को देर तक निहारता रहा और तब लगा कि माँ नर्मदा को चिर कुंवारी इसीलिये कहा गया कि इनका अप्रतिम सौंदर्य, अक्षत है । माँ नर्मदा को प्रणाम करके जब विदा ले रहा था,तब भाई पहारिया जी के दो गीतों के दो बन्द याद आये," नदी रोज पूंछा करती है ऐसे क्यों चल दिये अकेले, एक वहां अनजान नगर है यहाँ भावनाओं के मेले ।"
" अच्छा नदी मुझे चलने दो, मेरा नगर भले जंगल हो । उम्र वहीँ बीतेगी मेरी, जीवन भले वहां दंगल हो ।"
स्वामी वियोगानंद जी की श्री वाणी सुनने की प्यास लिये माँ नर्मदा से करबद्ध प्रार्थना के साथ विदा लेता हूँ कि माँ मुझे जल्दी ही अपने पास बुलाना क्योंकि माँ गंगा ने मेरी ऐसी आदत ख़राब कर दी है कि बगैर माँ के दुलराये जीवन नीरस हो जाता है ।
शेष प्रभु कृपा ।
Friday, 27 April 2012
जीवन में व्यवहारिक नियमों का पालन अति आवश्यक है |
"सीय-राम मय सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी" या "सब देखहिं प्रभुमय जगत केहि सन करहिं विरोध" जब तक जीव इस भाव भूमि पर स्थापित न हो जाये तब तक उसे जीवन में व्यवहारिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिये, नहीं तो उसका जीवन नरक हो जायेगा । कार्यालय में यदि आप सहकर्मियों में अपने प्रभु का दर्शन करने लगे तो स्वाभाविक है कि आप न तो उनसे कड़े शब्दों का प्रयोग ही कर पाएंगे और न ही उनकी लापरवाही के प्रति कोई दंड ही दे पाएंगे । प्रभु को भी लीला के लिए ही सही यह कहना पड़ा,"विनय न मानत जलधि जड़, गये तीन दिन बीत । बोले राम सकोप तब, भय बिन होय न प्रीति ।"अम्मा कहा करती थी कि प्रेम मन की गहराइयों में छिपा कर रखना चाहिए ऐसा मेरे पिताजी कहा करते थे । अनुशासन बनाये रखने के लिये, हर रिश्ते में एक फासला होना जरुरी है । अपने वक्त के एक महान संत ने यह कहा था कि शिष्य को अपने गुरु के बहुत नजदीक नहीं जाना चाहिए, हमेशा दोनों के बीच में एक फासला आवश्यक है । गुरु यदि शिष्य को मुहँ लगा लेता है तो किसी न किसी दिन शिष्य के द्वारा, अनचाहे ही गुरु का अपमान हो जायेगा । यह बात सभी रिश्तों में लागू होती है । चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो चाहे पिता-पुत्र का, पिता- पुत्री का, चाहे सास-बहू,श्वसुर-बहू का , चाहे मालिक-नौकर या राजा और प्रजा का हो, हर रिश्ते की गरिमा बनाये रखने के लिये उनके बीच एक फासला होना बहुत जरुरी है । सुनने में यह बात बहुत अच्छी लगती है कि बहू को अपनी बेटी की तरह ही समझना चाहिए । आप लाख उसे बेटी समझ लें पर वह शायद ही आपको अपने माता-पिता की तरह अन्तरंग समझ सके । एक प्रबुद्ध महिला ने एक बार कहा था कि यह कोशिश आप करते ही क्यों है ? दोनों रिश्ते अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण है । दोनों को अलग-अलग ही रहने दें । यही बात पुत्र और दामाद के रिश्ते में भी लागू होती है । दामाद को पुत्र की तरह प्यार तो दो पर उससे पुत्र की तरह अपेक्षा मत करो ।
शेष प्रभु कृपा
शेष प्रभु कृपा
Wednesday, 22 February 2012
Sunday, 5 February 2012
विवाह की ३६ वीं वर्ष गांठ पर
आज से ३६ वर्ष पूर्व
अंनंत आकाश में
कुलांचे भरने वाला
यह मुक्त प्राणी
जकड़ दिया गया था
बन्धनों में ।
और यह बंधन का स्वीकार
उसका स्वयं वरित था
क्योंकि
थक जाने पर
इस मुक्त प्राणी ने
जब भी किसी आधार का सहारा लेकर
विश्रांति पानी चाही
तब-तब आधारों ने सहारा देने की बजाय
दिया था उसे
मानसिक यंत्रणा, त्रास और विश्वासघात का दंश
तब मुझे लगा
कि मैं नहीं सम्हाल पाउंगा
अपना मानसिक संतुलन
मेरी माँ
हाँ मेरी प्यारी-प्यारी वह माँ
जिसने युवा अवस्था से ही झेली थी
वैधव्य की पीड़ा
जिसकी जाने कितनी आशाएं,आकांक्षाएं टिकी थी
मेरे ऊपर
माँ जो मेरा विवाह संपन्न कराकर
मुक्त होना चाहिती थी
अपने सामाजिक,पारिवारिक,भौतिक
अंतिम उत्तरदायित्व से
माँ
जिसका चेहरा उदास रहने लगा था
मेरे लगातार विवाह से इंकार करने पर
और तभी
विक्षिप्तता की ओर तेजी से बढ़ रहा
मैं
कांप उठा यह सोंचकर
कि यदि मैं ठीक नहीं रख पाया अपना मानसिक संतुलन
तो जीवन भर अपने बच्चों के लिए संघर्ष करती रही
मेरी माँ
कैसे रह पायेगी मेरे बिना ?
और तब मैंने सिर झुका कर मान लिया
अपनी माँ का आदेश
और इस तरह तुम मेरे जीवन में
आयी थीं
मेरे तीन बच्चों की माँ
मेरी दुर्गा, मेरी सुशी
५-२-१९७६ का अंक ३ था
५-२-२०१२ का अंक भी ३ है
और आज ३६ वर्ष का अंक ९ है
जो कि बहुत ही शुभ अंक माना जाता है
क्योंकि यह पूर्णांक का द्योतक है
३६ वर्षों तक
मुझ जैसे व्यक्ति को
झेलने का अप्रतिम साहस
जिसने दिया है तुमको
उसके लिये आभारी हूँ
मैं
अपने प्रभु का, अपने गुरु का, अपनी माँ का,अपनी मम्मी का
और तुम्हारा भी
हाँ तुम्हारा भी
क्योंकि
तुमने दिये हैं
मुझे
प्यारे-प्यारे ३ संस्कारित बच्चे
जिन्होंने दिये हैं
मुझे
माँ काली, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती की अवतार
कात्यायनी,श्राव्या और मनस्विनी जैसी
प्यारी-प्यारी राजकुमारियां
जिनका कोमल स्पर्श
जिनकी निश्छल हंसी
भर देती है न ख़त्म होने वाली ऊर्जा से
मुझे अंदर तक
और एक स्निग्ध तरलता में
आकंठ डूब जाता हूँ
मैं
इसके लिये मैं आभारी हूँ
तुम्हारा
मेरी प्यारी-प्यारी सुशी
Saturday, 4 February 2012
मनस्विनी की प्रथम वर्षगांठ पर
मैं
ख्वाबों में, खोई अपनी बिटिया को
"उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधयत "
का मंत्र सुनाने आया हूँ ।
मैं
उसको
उसके पुरखों की
या स्वर्णिम परम्परा के वाहक होने की
याद दिलाने आया हूँ ।
तुम आयी थी
आज धरा पर
जो मेरी संस्कृति का उल्लास पर्व है ।
यह स्रष्टि के पांचो तत्वों का
राग पर्व - अनुराग पर्व है ।
आकाश की नीलाभ निर्भ्रता
शीतल मंद सुगन्धित मलयानिल की स्पर्शयता
आम्र मंजरियों की शीतल दाहकता
नदियों के लहरों की स्निग्ध कोमलता
और और और
सरसों की पीली साड़ी पहिने
गुलाबों की महावर लगाये
बाहें फैलाये
धरा की सुन्दरता
व्याकुल है
स्वागत करने को
बसंत का
बसंतपंचमी
जो साक्षी है
माँ सरस्वती के अवतरण का
बसंतपंचमी जो साक्षी है
क्रान्तिदर्शी महाप्राण निराला के आगमन का
यही तुम्हारी परम्परा है
मेरी बच्ची
माँ सरस्वती की तरह
मन और बुद्धि पर
शासन हो तुम्हारा
मेरी बच्ची
माँ सरस्वती की ही तरह
शुभ्र वसना होना
मेरी लाड़ली
और उन्ही की वीणा की झंकार की तरह
तुम्हारी वाणी
मुरझाये उदास चेहरों में
निराश टूटे दिलों में
जीवन का उल्लास भर दे
मेरी दुलारी
नीर-क्षीर विवेकी बुद्धि रूपी हंस ही
तुम्हारा वाहन बने ।
महाप्राण निराला की तरह
दीन-दुखी लोगो को देखकर
तुम्हारी आखों में जल हो
और चेहरे पर व्यवस्था को बदलने का
संकल्प
यही आज के दीन मेरा आशीर्वाद है
मेरी बच्ची,मेरी लाड़ली,
अपने माँ-बाप की
अपनी परम्पराओं की
वाहक बनना
मेरी राजकुमारी ।
Subscribe to:
Posts (Atom)